'रजनी की बारात' का पोस्टर रिलीज, खुद बारात लेकर निकलीं उल्का गुप्ता | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

'रजनी की बारात' का पोस्टर रिलीज, खुद बारात लेकर निकलीं उल्का गुप्ता

Date : 29-Apr-2026

 अभिनेत्री उल्का गुप्ता की आगामी हिंदी फिल्म 'रजनी की बारात' का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है। पोस्टर में उल्का स्कूटर पर पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी ही बारात की अगुवाई करती नजर आ रही हैं। यह अनोखा दृश्य पारंपरिक सोच से हटकर एक नई कहानी की झलक देता है, जिसमें एक लड़की अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेती दिखाई देगी।

पोस्टर में उल्का के साथ सुनीता राजवर और जरीना वहाब भी मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं, जबकि अश्वथ भट्ट पुलिस अधिकारी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। शादी का रंगीन माहौल और बैकग्राउंड में चल रही तैयारियां पोस्टर को एक खास बॉलीवुड अंदाज देती हैं। फिल्म में कनिष्क विजय भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

फिल्म के निर्देशक आदित्य अमन के अनुसार, 'रजनी की बारात' सिर्फ शादी की कहानी नहीं बल्कि समाज की पुरानी सोच को चुनौती देने वाली कहानी है। निर्माता तनाया आडारकर प्रभु और तेज एच आडारकर का कहना है कि यह फिल्म आज की पीढ़ी को एक मनोरंजक और भावनात्मक कहानी के साथ जोड़ने का काम करेगी। वहीं उल्का ने कहा कि रजनी का किरदार उनके दिल के बेहद करीब है। एपिफनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी यह फिल्म 29 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement