नागार्जुन की 100वीं फिल्म की शूटिंग शुरू | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

नागार्जुन की 100वीं फिल्म की शूटिंग शुरू

Date : 28-Apr-2026

 साउथ भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन अपनी 100वीं फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा में हैं। फिलहाल 'किंग 100' के अस्थायी शीर्षक से बन रही इस फिल्म को निर्देशन रा कार्तिक कर रहे हैं। निर्माताओं ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि फिल्म अब प्री-प्रोडक्शन चरण से आगे बढ़कर मुख्य शूटिंग के चरण में पहुंच चुकी है और इसकी शूटिंग कई शेड्यूल में पूरी की जाएगी।

फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें अभिनेत्री तब्बू भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। नागार्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि तब्बू को जब उनकी 100वीं फिल्म के बारे में पता चला तो उन्होंने खुद इस खास परियोजना का हिस्सा बनने की इच्छा जताई थी। दोनों कलाकारों को आखिरी बार 1998 की तेलुगु फिल्म 'आविदा मां आविडे' में साथ देखा गया था।

'किंग 100' का निर्माण नागार्जुन के अपने बैनर अन्नपूर्णा स्टूडियो के तहत किया जा रहा है। हालांकि फिल्म की कहानी को फिलहाल पूरी तरह गोपनीय रखा गया है, लेकिन निर्माताओं का कहना है कि यह एक भावनात्मक गहराई वाली मुख्यधारा की फिल्म होगी, जिसमें मनोरंजन और संवेदनशील कहानी का संतुलन देखने को मिलेगा।

फिल्म को तेलुगु के साथ हिंदी, तमिल और अन्य भाषाओं में भी रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। नागार्जुन हाल ही में रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में नजर आए थे, जबकि तब्बू हाल में 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में रही हैं। ऐसे में दोनों सितारों की यह वापसी दर्शकों के लिए खास मानी जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement