मुख्य समाचार:: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में लगभग 6,350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे; साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र को जोड़ने वाली दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज किर्गिस्तान में हो रही एससीओ बैठक में आतंकवाद और चरमपंथ पर भारत के शून्य सहिष्णुता के रुख पर प्रकाश डालेंगे। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण किया गया है, जिससे लोगों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई है । मध्य प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता को लागू करने की व्यवहार्यता की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। अमेरिका, ईरान के उस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है जिसमें उसने वाशिंगटन द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई नाकाबंदी हटाने और युद्ध समाप्त करने के बदले में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की बात कही है। आईपीएल क्रिकेट में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली में खेले गए एकतरफा मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Breaking News

मुख्य समाचार:: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में लगभग 6,350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे; साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र को जोड़ने वाली दो नई अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज किर्गिस्तान में हो रही एससीओ बैठक में आतंकवाद और चरमपंथ पर भारत के शून्य सहिष्णुता के रुख पर प्रकाश डालेंगे। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिलों का निर्माण किया गया है, जिससे लोगों की लंबे समय से लंबित मांग पूरी हुई है । मध्य प्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता को लागू करने की व्यवहार्यता की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। अमेरिका, ईरान के उस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है जिसमें उसने वाशिंगटन द्वारा ईरानी बंदरगाहों पर लगाई गई नाकाबंदी हटाने और युद्ध समाप्त करने के बदले में होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की बात कही है। आईपीएल क्रिकेट में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली में खेले गए एकतरफा मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया।

Date : 28-Apr-2026

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement