प्रधानमंत्री मोदी ने गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेला | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री मोदी ने गंगटोक में बच्चों के साथ फुटबॉल खेला

Date : 28-Apr-2026

 गंगटोक, 28 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम की अपनी यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन की शुरुआत फुटबॉल खेलकर की। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में मंगलवार सुबह राजधानी में युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की है।

प्रधानमंत्री ने लिखा, "सिक्किम में गंगटोक की एक प्यारी सुबह, अपने युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलने का मजा ही कुछ और है।" तस्वीरों में प्रधानमन्त्री मोदी को युवाओं के साथ फुटबॉल खेलते हुए देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर कल सिक्किम पहुंचे। वे आज पाल्जोर स्टेडियम में राज्य की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भाग लेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement