पीएम मोदी के आगमन से पूर्वांचल को मिलेगी नई दिशा: सीएम योगी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पीएम मोदी के आगमन से पूर्वांचल को मिलेगी नई दिशा: सीएम योगी

Date : 28-Apr-2026

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो दिन के दौरे पर उत्तर प्रदेश आने वाले हैं। इस दौरान वह कई बड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताई और कहा कि काशी आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनने जा रही है। पीएम मोदी द्वारा होने वाले लोकार्पण और शिलान्यास से पूरे पूर्वांचल को नई दिशा मिलेगी।

काशी में विकास के नए अध्याय की शुरुआत

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर कहा, “अविनाशी काशी आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनेगी। पीएम मोदी के कर-कमलों से विभिन्न लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, पूरे पूर्वांचल के भविष्य को नई दिशा देगा।”

महिला सशक्तीकरण और कनेक्टिविटी पर जोर

सीएम योगी ने आगे कहा, “मातृशक्ति के सशक्तीकरण को समर्पित ‘महिला सम्मेलन’ में पीएम मोदी का अमूल्य पाथेय हम सभी को प्राप्त होगा। साथ ही, बनास डेयरी के 3,21,813 दुग्ध उत्पादकों को बोनस हस्तांतरण तथा बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई को जोड़ने वाली ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों का शुभारंभ आस्था और अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगा। उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों की ओर से बाबा विश्वनाथ की नगरी में आपका हार्दिक स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी।”

डिप्टी सीएम ने भी किया स्वागत

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी पीएम के दौरे को लेकर एक्स पर पोस्ट कर कहा, “राष्ट्रसेवा के प्रति सदैव समर्पित, जनसेवा और सुशासन के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।”

पीएम मोदी के आगमन को जनसेवा और सुशासन का प्रतीक: बृजेश पाठक

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी पीएम मोदी के आगमन को जनसेवा और सुशासन का प्रतीक बताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “जनसेवा और सुशासन के प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाबा विश्वनाथ की पावन धरा वाराणसी, उत्तर प्रदेश आगमन पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।”

नितिन नबीन के आगमन पर भी स्वागत संदेश

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी वाराणसी आगमन पर समस्त कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।”

इंफ्रास्ट्रक्चर और परियोजनाओं को मिलेगा बढ़ावा

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे, जो प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसके अलावा, पीएम एक बड़े महिला सम्मेलन में भी शामिल होंगे और वाराणसी में 6 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement