Weather Update: तेज गर्मी और लू से मिलेगी राहत, अगले चार दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के आसार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

Weather Update: तेज गर्मी और लू से मिलेगी राहत, अगले चार दिनों तक बारिश और तेज हवाओं के आसार

Date : 28-Apr-2026

 भीषण गर्मी के बाद भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को आने वाले चार दिनों तक गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है। मौसम में इस बदलाव के चलते जहां एक ओर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, वहीं दूसरी ओर बारिश, आंधी और बिजली गिरने जैसी घटनाएं भी देखने को मिलेंगी। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी आंशिक सुधार होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 28 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन “थंडरस्टॉर्म विद रेन,” यानी गरज के साथ बारिश की स्थिति बनी रहेगी, हालांकि कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई।

29 अप्रैल को तापमान में हल्की गिरावट के साथ अधिकतम 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दिन सुबह, दोपहर और शाम- तीनों समय तेज हवाओं और बिजली के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। 30 अप्रैल को तापमान और नीचे आते हुए अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दिन आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। वहीं 1 मई को मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है, लेकिन तापमान 40 डिग्री/24 डिग्री के आसपास बना रहेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement