'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू, ऊटी में जुटी स्टारकास्ट | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

'गोलमाल 5' की शूटिंग शुरू, ऊटी में जुटी स्टारकास्ट

Date : 27-Apr-2026

 रोहित शेट्टी की लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'गोलमाल 5' एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों ऊटी (तमिलनाडु) में चल रही है। इस बार फिल्म में अभिनेता अजय देवगन के साथ अक्षय कुमार भी नजर आएंगे, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है।

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक मोशन वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरी स्टारकास्ट एक खास अंदाज में दिखाई दे रही है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि इस बार सफर और मनोरंजन दोनों पहले से बड़ा होने वाला है। वीडियो में अजय के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू, शरमन जोशी और श्रेयस तलपड़े नजर आ रहे हैं।

‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की पहचान उसकी कॉमिक टाइमिंग और कलाकारों की दमदार केमिस्ट्री रही है। अब पांचवीं किस्त में पुरानी टीम के साथ नए ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। फिल्म के 2027 में रिलीज होने की संभावना है, जिसे लेकर दर्शकों में अभी से उत्सुकता बनी हुई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement