रणबीर कपूर की रामायण साल की मच अवेटेड फिल्म है. हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ था तब से फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. वहीं हाल ही में फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश ने कंफर्म किया था कि नितेश तिवारी की रामायण सीरीज का पहला भाग अक्टूबर 2026 में रिलीज़ होगा. अब, द फिथियन ग्रुप एलएलसी के फाउंडर पार्टनर जॉन फिथियन ने फिल्म के इंग्लिश वर्जन की रिलीज डेट के बारे में हिंट दिया है.
कब रिलीज होगा रामायण का इंग्लिश वर्जन
बता दें कि जॉन की कंपनी ने लॉस एंजिल्स में सिनेमाकॉन 2026 में ग्लोबल डिस्ट्रिब्यूटर्स के सामने रामायण प्रेजेंट करने के लिए नमित मल्होत्रा और यश के साथ कोलैबोरेट किया है. कुछ दिन पहले, जॉन ने लिंक्डइन पर एक लंबा नोट लिखा था जिसमें उन्होंने बताया था कि "अमेरिका, कनाडा, कैरिबियन, लैटिन अमेरिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया की सबसे महत्वपूर्ण थिएटर कंपनियों ने रामायण डेमोनेस्ट्रेशन बॉल रूम और हॉल में प्राइवेट मीटिंग आयोजित कीं और उनमें भाग लिया."
उन्होंने लिखा कि उन बैठकों में, “नमित ने उन्हें फिल्म के ऐसे क्लिप दिखाए जो पहले कभी नहीं देखे गए थे, जिनमें कभी इस्तेमाल न की गई टेक्नोलॉजी और स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया था, और उन लीडिंग वेस्टर्न सिनेमा ऑपरेटर्स से सीखा कि उनके क्षेत्रों में फिल्म का डिस्ट्रिब्यूट और एग्जीबीट कैसे किया जाए.” इस पोस्ट ने तुरंत सबका ध्यान खींचा और फैंस ने डिस्ट्रब्यूटर्स ने जॉन से फिल्म की रिलीज की तारीख के बारे में भी पूछा.
उन्होंने लिखा कि उन बैठकों में, “नमित ने उन्हें फिल्म के ऐसे क्लिप दिखाए जो पहले कभी नहीं देखे गए थे, जिनमें कभी इस्तेमाल न की गई टेक्नोलॉजी और स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया था, और उन लीडिंग वेस्टर्न सिनेमा ऑपरेटर्स से सीखा कि उनके क्षेत्रों में फिल्म का डिस्ट्रिब्यूट और एग्जीबीट कैसे किया जाए.” इस पोस्ट ने तुरंत सबका ध्यान खींचा और फैंस ने डिस्ट्रब्यूटर्स ने जॉन से फिल्म की रिलीज की तारीख के बारे में भी पूछा.
एक कमेंट में पूछा गया, “जॉन, यह कब रिलीज़ हो रही है और ऑस्ट्रेलिया में इंडीपेंडेंट फिल्म निर्माता इसे कैसे देख पाएंगे?” जॉन ने जवाब दिया, “अभी तय नहीं है. अंतर्राष्ट्रीय डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जीबिटर्स पर बैठकें इस हफ्ते होंगी. लेकिन यह पॉसिबल ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध होगी. अंग्रेजी वर्जन 8 नवंबर को रिलीज़ होने की संभावना है.” यह तारीख फिल्म मेकर्स द्वारा तय दिवाली 2026 की रिलीज़ डेल से मैच कर सकती है.
रामायण दर्शकों के लिए एक इंटेंस एक्सपीरियंस
इससे पहले, सिनेमाकॉन 2026 में, यश ने माइकल सैंडोवल से कहा था, “रामायण, हम इस साल रिलीज करने की योजना बना रहे हैं. इस साल, दिवाली पर, जो अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में है.” हालांकि यश ने सटीक रिलीज़ डेट का खुलासा नहीं किया, लेकिन अक्टूबर के एंड में रिलीज रामायण के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकती है. उसी इवेंट में, यश ने यह भी बताया कि रामायण दर्शकों के लिए एक इंटेंस एक्सपीरियंस होगी.
रामायण स्टार कास्ट
नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की रामायण इस साल की मट अवेटेड फिल्मों में से एक है. रामायण: पार्ट 1 में कई जाने-माने कलाकार एक साथ नज़र आएंगे, जिनमें साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, सनी देओल हनुमान के रूप में और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में शामिल हैं. रामायण का पहला भाग दिवाली 2026 के दौरान ग्लोबल पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा. जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज़ होगा.
