जिमी फॉलन के शो के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताया आभार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

जिमी फॉलन के शो के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताया आभार

Date : 29-Apr-2026

 पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इन दिनों एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिकी होस्ट जिमी फॉलन के लोकप्रिय शो 'द टुनाइट शो' में दूसरी बार शिरकत की। साल 2024 के बाद यह दूसरा मौका था जब दिलजीत ने इस मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई और अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।

शो से लौटने के बाद दिलजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक खास वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में जिमी फॉलन उन्हें मंच पर गर्मजोशी से स्वागत करते नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और साथ में भांगड़ा भी किया। इस खास पल ने सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच लिया और वीडियो तेजी से वायरल होने लगा।

दिलजीत ने अपने पोस्ट में जिमी फॉलन का आभार जताते हुए लिखा कि उनके अंदर बेहद सकारात्मक ऊर्जा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संस्कृति को दुनिया के सामने पेश करने के लिए ऐसा मंच देने पर वह उनके शुक्रगुजार हैं। दिलजीत की इस उपलब्धि को उनके प्रशंसक भारतीय संगीत के लिए एक बड़ी कामयाबी के रूप में देख रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement