नेपाली संसद की डिप्टी स्पीकर अपने घर में बेहोश पाई गई, अस्पताल में भर्ती | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

नेपाली संसद की डिप्टी स्पीकर अपने घर में बेहोश पाई गई, अस्पताल में भर्ती

Date : 29-Apr-2026

 काठमांडू, 29 अप्रैल । नेपाली संसद की डिप्टी स्पीकर रूबी ठाकुर अपने निवास में बेहोश पाई गई हैं। सुरक्षाकर्मियों को उनकी बेहोशी का पता लगने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

काठमांडू के ग्वारको स्थित किस्ट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के आईसीयू में रख कर उनका उपचार किया जा रहा है। अस्पताल की तरफ से बयान जारी कर बताया गया है कि डिप्टी स्पीकर ठाकुर को बुधवार सुबह बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था।

डिप्टी स्पीकर ठाकुर के परिवार वालों का कहना है कि बीती रात से उन्हें तेज बुखार आ रहा था। आज सुबह जब वह शौच के लिए गई तो वहीं बेहोश हो गई। करीब एक घंटे के बाद भी जब वह शौचालय से बाहर नहीं निकलीं तो निजी सुरक्षाकर्मी ने दरवाजा तोड़ कर उन्हें बाहर निकाला। वे बेहोशी की हालत में थीं।

अस्पताल के बयान में कहा गया है कि उनका शुगर लेवल काफी नीचे होने के कारण बेहोश हो गई थी। उनकी स्वास्थ्य समस्या की सटीक वजह जानने के लिए अन्य चिकित्सकीय जांच भी की जा रही हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement