इक्वाडोर की विदेश मामलों और मानव गतिशीलता मंत्री गैब्रिएला सोमरफेल्ड कल से शुरू होने वाले तीन दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगी। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सोमरफेल्ड कल विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी। इसके बाद वे राजघाट स्थित गांधी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी। विदेश मंत्री केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा से भी मुलाकात करेंगी।
