संगाई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के ९८ पूर्व नेपाली छात्रों के प्रमाण पत्र संकट में | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

संगाई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के ९८ पूर्व नेपाली छात्रों के प्रमाण पत्र संकट में

Date : 27-Apr-2026

 काठमांडू, 27 अप्रैल । भारत के मणिपुर स्थित संगाई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के 98 पूर्व नेपाली छात्रों के प्रमाण पत्री( शैक्षणिक डिग्री) संकट में पड़ गए हैं। इस मामले की जांच कर रहे नेपाल के त्रिभुवन विश्वविद्यालय ने इन सभी के नाम सार्वजनिक करते हुए उनकी डिग्री की वैधता साबित करने वाले दस्तावेज़ 35 दिन के भीतर जमा करने का अल्टीमेटम दिया है।

भारत के विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 15 मई 2024 को मणिपुर की संगाई इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी को अपनी मान्यता सूची से हटा दिया था। साथ ही, इस विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई शैक्षणिक डिग्रियों को उच्च शिक्षा और सरकारी नौकरियों के लिए अवैध घोषित कर दिया था। संघाई के इन पूर्व छात्रों ने समकक्षता प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए त्रिभुवन विश्वविद्यालय में आवेदन दिया था। त्रिभुवन विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम विकास केंद्र ने इन छात्रों का विवरण सार्वजनिक कर दिया है।

विश्वविद्यालय जारी सूचना में कहा गया है, “आपके नाम पर इस केंद्र द्वारा जारी समकक्षता प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। इसलिए इस सूचना के प्रकाशन की तिथि से 35 दिनों के भीतर अपने समकक्षता प्रमाणपत्र की मूल प्रति और प्राप्त शैक्षणिक उपाधि की वैधता साबित करने वाले किसी भी दस्तावेज़ को लिखित रूप में इस केंद्र में जमा करें।”


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement