सुभाष घई ने 'ताल 2' पर दी जानकारी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

सुभाष घई ने 'ताल 2' पर दी जानकारी

Date : 30-Apr-2026

 निर्देशक सुभाष घई की सुपरहिट फिल्म 'ताल' के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अब बड़ा अपडेट सामने आया है। सुभाष घई ने पुष्टि की है कि वह 'ताल 2' पर काम कर रहे हैं और इसकी आधिकारिक घोषणा अक्टूबर तक की जा सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद फिल्म के प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया है।

एक बातचीत में सुभाष घई ने बताया कि 'ताल 2' एक नई संगीतमय प्रेम कहानी होगी। उन्होंने साफ किया कि पिछली फिल्म के कलाकार ऐश्वर्या राय, अक्षय खन्ना और अनिल कपूर इस बार फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। उनके अनुसार, कहानी को नए दौर के हिसाब से तैयार किया जा रहा है और इसमें मुख्य भूमिकाओं के लिए नए चेहरों को लिया जाएगा।

सुभाष घई ने यह भी बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं और इसकी दुनिया को पूरी तरह विकसित कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि इस बार वह खुद निर्देशन नहीं करेंगे, बल्कि किसी नामी निर्देशक को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ‘ताल 2’ के अलावा वह अपनी चर्चित फिल्म ‘कर्मा’ के दूसरे भाग पर भी काम कर रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement