काठमांडू में अतिक्रमण हटाओ अभियान, बागमती कॉरिडोर के किनारे बस्तियों पर चला बुलडोजर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

काठमांडू में अतिक्रमण हटाओ अभियान, बागमती कॉरिडोर के किनारे बस्तियों पर चला बुलडोजर

Date : 01-May-2026

 काठमांडू, 01 मई । नेपाल सरकार ने काठमांडू में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे चरण के तहत आज टेकु और बंशीघाट क्षेत्र में बागमती कॉरिडोर के किनारे बसे सुकुम्बासी बस्तियों को हटाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह से ही क्षेत्र में लगातार बुलडोजर चलाए जा रहे हैं और सार्वजनिक भूमि पर बनाए गए ढांचों को ध्वस्त किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य बाढ़ के जोखिम को कम करना और शहरी व्यवस्था को पुनर्स्थापित करना है। यह कदम नदी किनारों पर बनी बस्तियों को हटाने और सार्वजनिक जमीन को पुनः कब्जामुक्त कराने के सरकार के व्यापक अभियान का हिस्सा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया वास्तविक सुकुम्बासियों की पहचान और उनके सुरक्षित व्यवस्थापन के बाद ही आगे बढ़ाई जाएगी।

सरकार ने कहा है कि वह इस नीति पर दृढ़ है और भूमिहीन सुकुम्बासियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उनकी समस्याओं और चिंताओं को ध्यान में रखा जा रहा है। आगामी मानसून को देखते हुए सरकार ने 25 अप्रैल से काठमांडू घाटी में बागमती नदी और उसकी सहायक नदियों के किनारे स्थित बाढ़ और डूबान के उच्च जोखिम वाले बस्तियों को लक्षित करते हुए विशेष अभियान शुरू किया है। जनधन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने थापाथली, शांतिनगर, गैरीगाउँ तथा कागेश्वरी मनोहरा नगरपालिका के गोठाटार बुद्धचोक और मनोहरा क्षेत्रों में जोखिमग्रस्त बस्तियों को पहले ही खाली करा दिया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement