छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने मां-बेटी को सूटकेस में गौमांस के साथ किया गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने मां-बेटी को सूटकेस में गौमांस के साथ किया गिरफ्तार

Date : 01-May-2026

 बिलासपुर, 01 मई । छत्तीसगढ़ की बिलासपुर पुलिस ने रायपुर की ओर से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची आज दो महिलाओं को सूटकेस में गौमांस ले जाने के संदेह में पकड़ा। दोनों महिला जिसमें एक महिला और दूसरी उसकी बेटी है। वे अपने साथ सूटकेस में लगभग 10 किलो से अधिक कथित तौर पर गौमांस भरकर ला रही थीं। उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने सूटकेस में गौमांस होने की बात स्वीकार की है।

बिलासपुर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर दोनों आरोपित महिलाओं के नाम और जानकारी मीडिया के साथ साझा की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उनके नाम रेहाना परवीन (लगभग 47) और अलीना खान (20 वर्ष) है। ये दोनों आपस में माँ-बेटी बताई गई हैं।

पुलिस के अनुसार रेलवे स्टेशन के पास गश्त के दौरान ये दोनों महिलाएं भारी ट्रॉली बैग के साथ काफी घबराई हुई दिख रही थीं। पुलिस को देखकर उन्होंने अपना रास्ता बदलने की कोशिश की, जिससे संदेह गहरा गया। जब महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोककर पूछताछ की, तो उनके पास मौजूद ट्रॉली बैग से एक अजीब सी दुर्गंध आ रही थी। संदेह होने पर जब पुलिस ने सूटकेस खुलवाया, तो अंदर कपड़े नहीं बल्कि काले रंग की बड़ी-बड़ी पॉलीथिन की थैलियां मिलीं। तलाशी लेने पर उसमें 10 किलो से अधिक मांस मिला, प्रारंभिक पूछताछ में महिलाओं ने सूटकेस में गौमांस होने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि वे यह मांस रायपुर से लेकर आई थीं। पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है और उनके खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त किए गए मांस के नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है।

इसकी जानकारी मिलते ही कुछ गौसेवक भी थाने के बाहर एकत्रित हो गए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। बिलासपुर की तोरवा थाना पुलिस अब उन लोगों का पता लगा रही है, जिन्होंने रायपुर में यह मांस महिलाओं को सौंपा था। महिलाओं के मोबाइल फोन खंगाले जा रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि वे बिलासपुर में किसके संपर्क में थीं और यह डिलीवरी किसे दी जानी थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement