चंडीगढ़, 01 मई। मौसम में आएबदलाव के बाद बीएसएफ ने अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डरपर रोजाना होने वाली रिट्रीट सेरेमनीके समय में बदलाव किया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू होकर 6:30 बजे तक चलेगी। इससेपहले रिट्रीट 5:30बजे शुरू होकर 6बजे खत्म हो रही थी।
अधिकारियों का कहना है कि दर्शकों को बेहतर अनुभव देने औरसुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए समय में यह बदलाव जरूरी था। नया समय शुक्रवार 1 मई से लागू कर दिया
गया है।
