इतिहास के पन्नों में 02 मई : सिनेमा के दिग्गज का जन्म, महान कलाकार को श्रद्धांजलि का दिन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

इतिहास के पन्नों में 02 मई : सिनेमा के दिग्गज का जन्म, महान कलाकार को श्रद्धांजलि का दिन

Date : 01-May-2026

 इतिहास में 02 मई की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की साक्षी रही है, जिनमें कला और सिनेमा जगत से जुड़े दो बड़े नाम शामिल हैं। इस दिन 1921 में भारतीय सिनेमा के महान फिल्मकार सत्यजीत रे का जन्म हुआ था। वे न केवल एक उत्कृष्ट निर्देशक थे, बल्कि लेखक, पटकथा लेखक और संगीतकार के रूप में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

वहीं, 02 मई 1519 को पुनर्जागरण काल के महान चित्रकार और वैज्ञानिक लिओनार्दो दा विंची का निधन हुआ था। दा विंची को दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी व्यक्तित्वों में गिना जाता है। उनकी कृतियां, जैसे मोनालिसा और द लास्ट सपर, आज भी कला जगत में अद्वितीय मानी जाती हैं।

इस तरह 02 मई का दिन एक ओर जहां सृजनात्मकता और कला के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर एक महान कलाकार की विरासत को याद करने का अवसर भी प्रदान करता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1924: नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार कर दिया।

1933 - जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया।

1945 - इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

1949 - महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू।

1950 - फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।

1952 - दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी।

1986 - सं.रा. अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।

1997 - ब्रिटेन में 18 वर्षों बाद लेबर पार्टी सत्ता में, उसके नेता टोनी ब्लेयर ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।

1999 - मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।

2002 - पाकिस्तान के इंजामामुल हक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 329 रन बनाये।

2003 - भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया। यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे।

2004 - मारेक बेल्का पोलैंड के नये प्रधानमंत्री बने।

2008 - अनिल अम्बानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पावर लिमिटेड ने इण्डोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया।

2008 - ब्रिटेन के स्थानीय चुनाव में सत्तारुढ़ लेबर पार्टी की हार हुई। अमेरिका ने म्यांमार पर नए प्रतिबन्ध लगाये।

2010 - सेवी का प्राथमिक पूंजी बाजeर में नए इश्युओं की खरीद के लिए आवेदन करते समय संस्थागत निवेशकों को भी खुदरा निवेशकों की तरह शत प्रतिशत भुगतान करने का निर्देश प्रभावी हो गया।

जन्म

1921 - सत्यजीत रे - ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक थे।

1921 - ब्रज बासी लाल - भारत के विभिन्न क्षेत्रों में अनेक पुरातात्विक स्थलों का अन्वेषण एवं उत्खनन कराने वाले प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद् थे।

1922 - विल्सन जोन्स - भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी थे।

1929 - विष्णु कांत शास्त्री - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार थे।

1929 - जिग्मे दोरजी वांग्चुक - भूटान के तीसरे राजा थे।

1935 - दया प्रकाश सिन्हा - हिन्दी के प्रतिष्ठित लेखक, नाटककार, नाट्यकर्मी, निर्देशक व चर्चित इतिहासकार हैं।

1939 - विश्वेश्वर नाथ खरे - भारत के उच्चतम न्यायालय के भूतपूर्व 33वें न्यायाधीश रहे हैं।

1968 - उषा बारले- भारत की प्रसिद्ध लोक गायिका हैं जो पण्डवानी गायन के लिये जानी जाती हैं।

निधन

1519 - लिओनार्दो दा विंची - इटलीवासी, महान चित्रकार।

1928 - हेमचन्द्र गोस्वामी- आधुनिक असमिया साहित्य के शुरुआती दौर के भारतीय लेखक, कवि, इतिहासकार, शिक्षक और असम के भाषाविद थे।

1975 - पद्मजा नायडू - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री।

1981 - यशवंत सिंह परमार - भारत के राजनेता और एक स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी थे।

1985 -बनारसीदास चतुर्वेदी- प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement