एसआईआर को मुद्दा बनाकर चुनाव नहीं जीता जा सकता : दिलीप घोष | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

एसआईआर को मुद्दा बनाकर चुनाव नहीं जीता जा सकता : दिलीप घोष

Date : 30-Apr-2026

 कोलकाता, 30 अप्रैल : पश्चिम बंगाल में पहले और दूसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। दोनों चरणों में मतदान प्रतिशत रिकॉर्ड स्तर पर रहा। मतगणना चार मई को होगी। इस बीच भारतीय जनता पार्टी नेता और खड़गपुर सदर सीट से पार्टी के उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि एसआईआर को मुद्दा बनाकर कोई भी चुनाव नहीं जीत सकता।

गुरुवार सुबह पत्रकारों से बातचीत में दिलीप घोष ने कहा, “यह बिल्कुल क्रिकेट के पहले और दूसरे इनिंग्स की तरह है। जीतने वाली टीम दोनों इनिंग्स में अच्छा प्रदर्शन करती है। पहले चरण में जो हुआ, दूसरे चरण में भी उसी की निरंतरता देखने को मिली। कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में मतदान प्रतिशत ऐतिहासिक रहा।”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने पहले ही कहा था कि ज्ञानेश कुमार ने दो चरणों में चुनाव कराने की बड़ी चुनौती उठाई थी। जनता के सहयोग, प्रशासन, पुलिस और चुनाव आयोग के सामूहिक प्रयास से मतदान बहुत अच्छे तरीके से संपन्न हुआ। ममता बनर्जी ने कई रैलियां कीं, लेकिन उनका एक ही मुद्दा था—एसआईआर। एसआईआर को मुद्दा बनाकर कोई भी चुनाव नहीं जीत सकता।”


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement