पेट्रोल पंपों पर खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी, कई खामियाँ मिलीं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पेट्रोल पंपों पर खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी, कई खामियाँ मिलीं

Date : 30-Apr-2026

 हरिद्वार, 30 अप्रैल। जनपद में खाद्य आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंपों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए औचक निरीक्षण किया। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल के नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम ने लक्सर क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की, जिससे संचालकों में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान राम राणा फिलिंग स्टेशन (हबीबपुर कुडी), एमवी फिलिंग स्टेशन (नमारा हबीबपुर कुडी) और रायसी डीजल सेंटर (रायसी) में कई तरह की खामियाँ पाई गईं। टीम ने मौके पर ही कमियों को दर्ज कर आवश्यक निर्देश जारी किए।

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि सभी पेट्रोल पंप संचालकों को मानकों के अनुसार मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए ईंधन का पर्याप्त और सुरक्षित स्टॉक बनाए रखने को भी कहा गया है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निरीक्षण में मिली कमियों को लेकर संबंधित पेट्रोल पंपों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मदन रावत, दिवेश कुमार शर्मा और तोशनाथ शर्मा भी टीम के साथ मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement