सूरत में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस शुरु | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सूरत में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस शुरु

Date : 01-May-2026

 सूरत, 01 मई । सूरत में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का शुक्रवार को आगाज़ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ओरो यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित रीजनल प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में राज्य के औद्योगिक विकास, कृषि प्रगति, ग्रीन एनर्जी और सेवा क्षेत्र की उपलब्धियों को दर्शाया गया।

मुख्यमंत्री पटेल ने विभिन्न पवेलियन और स्टॉल का दौरा कर उद्योगपतियों और स्टार्टअप प्रतिनिधियों से बातचीत की तथा नई तकनीकों, ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स और आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात देश का “ग्रोथ इंजन” बनकर उभर रहा है और इस तरह की क्षेत्रीय कॉन्फ्रेंस राज्य के समग्र विकास को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगी। इस पहल का उद्देश्य राज्य के हर क्षेत्र में मौजूद विकास की संभावनाओं को प्रोत्साहित करना है। इस दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में दक्षिण गुजरात के 6 जिलों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इसमें उद्योग, एमसीएमसी, कृषि और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को बढ़ावा देना, निवेश आकर्षित करना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। प्रदर्शनी को औद्योगिक व मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन एनर्जी व सस्टेनेबल डेवलपमेंट, कृषि व फूड प्रोसेसिंग और सेवा क्षेत्र जैसे प्रमुख हिस्सों में विभाजित किया गया है। ग्रीन एनर्जी सेक्टर में सोलर और विंड प्रोजेक्ट्स खास आकर्षण का केंद्र रहे, वहीं कृषि विविधता को प्रदर्शित करने के लिए “मैंगो फेस्टिवल” भी आयोजित किया गया, जिसमें दक्षिण गुजरात की विभिन्न आम की किस्मों को प्रस्तुत किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्रेड फेयर का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन व्यापारिक संभावनाओं को नई दिशा देगा। उन्होंने इसे राज्य के संतुलित और समावेशी विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी. आर. पाटील, राज्य के मंत्री हर्ष संघवी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और देश-विदेश के अतिथि उपस्थित थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement