दिल्ली में ‘कैच द रेन’ अभियान की शुरुआत पर मुख्यमंत्री ने कहा, बारिश की बूंद, भविष्य की सुरक्षा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

दिल्ली में ‘कैच द रेन’ अभियान की शुरुआत पर मुख्यमंत्री ने कहा, बारिश की बूंद, भविष्य की सुरक्षा

Date : 01-May-2026

 नई दिल्ली, 01 मई। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वर्षा जल संचयन को जन भागीदारी का संकल्प बनाते हुए शुक्रवार को दिल्ली के आरकेपुरम में ‘कैच द रेन 2026’ अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान ‘नीरा-पानी की वाणी’ मैस्कॉट का भी अनावरण हुआ, जो लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश देगा। इस मौके पर दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक अनिल कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि बारिश की हर बूंद, भविष्य की सुरक्षा है। अगर हम उसे वहीं सहेज लें जहां वह गिरती है, तो दिल्ली की जल स्थिति में बड़ा परिवर्तन संभव है। ‘कैच द रेन’ को अभियान नहीं बल्कि जन स्वभाव बनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षा जल संचयन हमारी परंपरा की बुद्धिमत्ता है, जिसे आज की आवश्यकता बनाना होगा। सरकार द्वारा 50,000 तक की सब्सिडी, पानी के बिल में 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट और निःशुल्क तकनीकी सहायता जैसे कदम इस दिशा को गति दे रहे हैं। अब लक्ष्य है कि हर घर, हर छत और हर संस्थान इस प्रयास का सक्रिय हिस्सा बने।

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली में पानी की कमी नहीं बल्कि उसे बचाने की सोच की कमी है। अब समय है कि हर बिल्डिंग, हर सोसायटी और हर कॉलोनी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अपनाया जाए। यह सरकार का नहीं, हम सबका अभियान है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement