अरुणाचल प्रदेश के कामले जिला में 2.4 तीव्रता का भूकंप | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

अरुणाचल प्रदेश के कामले जिला में 2.4 तीव्रता का भूकंप

Date : 02-May-2026

 इटानगर, 02 मई । अरुणाचल प्रदेश के कामले जिला में शनिवार दोपहर काे मध्य तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप से कहीं से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में भारतीय समयानुसार 01 बजकर 59 मिनट 04 सेकेंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.4 मापी गई। फिलहाल, भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

भारतीय सिस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र अरुणाचल प्रदेश के कामले जिले में जमीन में 05 किलोमीटर नीचे स्थित था। भूकंप का एपी सेंटर 27.865 उत्तरी अक्षांश तथा 94.239 पूर्वी देशांत्तर पर स्थित था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement