घर में बचे चावल से बनाएं लाजवाब कुरकुरा वड़ा | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Health & Food

घर में बचे चावल से बनाएं लाजवाब कुरकुरा वड़ा

Date : 21-Feb-2026

 घर पर बनाना हो कुछ नया तो आप आसानी से घर पर बचे हुए चावल को फेंकने के बजाय टेस्टी और क्रिस्पी वड़ा तैयार कर सकते हैं. इसे बनाना बेहद आसान है और तैयार करने में समय भी बहुत ज्यादा नहीं लगता है. तो आइए बताते हैं आपको चावल का वड़ा बनाने की रेसिपी| चावल का वड़ा बनाने के लिए क्या चाहिए?

पका हुआ चावल – 1 कप सूजी (रवा) – आधा कप दही – आधा कप हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई) अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ) प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ) हरा धनिया – 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ) जीरा – आधा छोटा चम्मच नमक – स्वादानुसार ईनो / फ्रूट साल्ट – आधा छोटा चम्मच तेल – तलने के लिए चावल का वड़ा बनाने की विधि : सबसे पहले एक बड़े बाउल में पका हुआ चावल लें और इसे हल्का सा मैश कर लें. अब इसमें सूजी (रवा) और दही डालकर अच्छे से मिलाएं. इसके बाद इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, हरा धनिया, जीरा और स्वादानुसार नमक डालें.

अब पूरे मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें जिससे सूजी फूल जाए और बैटर नरम हो जाए. अब तलने से ठीक पहले बैटर में ईनो (फ्रूट साल्ट) डालें और हल्के हाथ से एक तरफ में मिलाएं, जिससे बैटर हल्का फुल जाए. अब कड़ाही में तेल गरम करें और धीमी आंच पर गर्म करें.

तेल गर्म होने पर हाथ या चम्मच से थोड़ा-थोड़ा बैटर लेकर धीरे-धीरे गरम तेल में डालें. चावल के वड़े को धीमी आंच पर पलट-पलट कर तलें जब तक वे बाहर से सुनहरे भूरे और कुरकुरे न हो जाएं. अब तैयार वड़ों को निकालकर टिशू पेपर पर रखें. गरमा-गरम चावल वड़ा को हरी चटनी, नारियल की चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोसें और स्वाद का आनंद लें|


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement