चाय के साथ मजेदार लगेगा बिहार का काले चने का भभरा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Health & Food

चाय के साथ मजेदार लगेगा बिहार का काले चने का भभरा

Date : 21-Feb-2026

 घर पर आप भी स्नैक्स में कुछ मजेदार बनाना चाहते हैं तो बिहार का फेमस चना भभरा बना सकते हैं. भभरा बनाने के लिए काले चने और सिंपल मसालों का इस्तेमाल होता है और ये खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम भभरा को आप चाय के साथ सर्व कर सकते हैं.

आप घर पर मेहमानों को भी ये बनाकर खिलाएं और तारीफ पाएं| चना भभरा बनाने के लिए सामग्री : काला चना- 1 कप प्याज- 1 बारीक कटा हुआ हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई धनिया पाउडर- 1 चम्मच हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच धनिया पत्ती- बारीक कटा हुआ नमक- स्वादानुसार बेसन- 1 कप चावल का आटा- आधा कप चना भभरा को कैसे तैयार करें? चना भभरा बनाने के लिए सबसे आप काला चना को 6-7 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसे आप एक बर्तन में निकाल लें.

इसके बाद आप चने को एक बर्तन में निकाल लें. इसमें आप बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई मिर्च, धनिया पत्ती को डाल दें. इसमें आप धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी को डाल दें. इसके बाद आप बेसन, चावल का आटा और नमक को डाल दें. पानी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिला लें. इसे आपको ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है. अब आप कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप तेल को डाल दें. एक बड़े चम्मच की मदद से आप मिश्रण को तेल में डाल दें. एक तरफ से पक जाए तब आप दूसरी तरफ से भी पका लें. इसे क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें|


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement