मणिपुर में विभिन्न अभियानों में 6 उग्रवादी गिरफ्तार | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

मणिपुर में विभिन्न अभियानों में 6 उग्रवादी गिरफ्तार

Date : 27-Feb-2026

 इंफाल, 27 फरवरी । मणिपुर के विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटों के दौरान चलाए गये धरपकड़ अभियान के दौरान विभिन्न उग्रवादी संगठनों के छह कैडरों को गिरफ्तार किया गया है।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय से आज जारी आधिकारिक बयान में बताया गया है कि बीते गुरुवार को सुरक्षा बलों ने पहले अभियान में पीआरईपीएके (पीआरओ) के एक सक्रिय कैडर थोकचोम राज सिंह (25) उर्फ इबुंगो को गिरफ्तार किया गया है। उसे इंफाल पश्चिम जिलांतर्गत घारी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक आधार कार्ड जब्त किया गया।

दूसरे अभियान में सुरक्षा बलों ने केसीपी (पीएससी) के एक सक्रिय कैडर पृथ्वीराज मोइरंगथेम उर्फ 3बी (26) को गिरफ्तार किया गया। उसे पुलिस ने इंफाल पूर्व जिले के इरिलबुंग थानांतर्गत उसके आवास से गिरफ्तार किया।

तीसरे अभियान में सुरक्षा बलों ने आरपीएफ/पीएलए के दो कैडरों को इंफाल पूर्व जिले के याइंगंगपोकपी थानांतर्गत याइंगंगपोकपी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान थिंगोम महेनजीत सिंह उर्फ अनाओ (22) और न्गांगबाम डेरिक सिंह (20) के रूप में की गयी है। उनके कब्जे से एक नंबर 36 हैंड ग्रेनेड, एक डेटोनेटर, विभिन्न कैलिबर के 10 राउंड जिंदा राउंड कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया।

चौथे अभियान में सुरक्षा बलों ने एक जबरन वसूली करने वाले, आरपीएफ/पीएलए के सक्रिय कैडर मोइरंगथेम जेनसन सिंह उर्फ अहेनबा उर्फ नाओबी (26) को गिरफ्तार किया। उसे इंफाल पूर्व जिले के हेइंगंग थानांतर्गत इलाके से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से आरपीएफ/पीएलए फाउंडेशन डे के तीन बैनर और दो मोबाइल फोन बरामद किया गया।

पांचवें अभियान में सुरक्षा बलों ने आरपीएफ/पीएलए के एक सक्रिय कैडर लोंगजाम याइफाबा एंगोम उर्फ नानाओ (30) को गिरफ्तार किया। उसे इंफाल वेस्ट जिला के वाहेंग खुमान एरिया से गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पुलिस गिरफ्तार उग्रवादियों से लगातार पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement