विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा कि विश्व भारत को विकास भागीदार के रूप में देख रहा है | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा कि विश्व भारत को विकास भागीदार के रूप में देख रहा है

Date : 08-Jun-2023

 विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि विश्व, भारत को विकास भागीदार के रूप में देख रहा है और भारत दुनिया की धारणा बदलने की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व अब भारत की बात सुनता है और उसे महत्‍व देता है।केंद्र में मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर मीडिया से बातचीत में विदेश मंत्री ने कहा कि भारत की विदेश नीति हाल के वर्षों में अधिक प्रभावशाली, मजबूत और ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि अल्प विकसित और विकासशील देशों का समूह भारत को विश्वसनीय और प्रभावी विकास भागीदार के रूप में देखता है, जो जमीनी हालात में सशक्त भूमिका निभाता है। विदेश मंत्री ने कहा कि अब वैश्विक स्‍तर पर भारत का आर्थिक प्रभाव बढ रहा है और विश्‍व इस बात को स्‍वीकार भी कर रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement