आज अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने नागरिकों से वनों की रक्षा करने और वनों में जीवन को संरक्षित रखने का संकल्प लेने का आग्रह किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मंत्री ने कहा कि वन केवल दोहन करने योग्य संसाधन नहीं है, बल्कि यह स्वयं जीवन है जिसकी रक्षा और संरक्षण करना आवश्यक है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2012 में 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस (आईडीएफ) के रूप में घोषित किया। यह दिवस सभी प्रकार के वनों के महत्व का जश्न मनाता है और उसके बारे में जागरूकता बढ़ाता है।
इस दिन, देशों को वनों और वृक्षों से संबंधित गतिविधियों, जैसे वृक्षारोपण अभियान, आयोजित करने के लिए स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। आईडीएफ 2026 का विषय "वन और अर्थव्यवस्थाएं" है, जो आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका का जश्न मनाता है।