बाड़मेर के एक विद्यालय की घटना को लेकर जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बाड़मेर के एक विद्यालय की घटना को लेकर जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस

Date : 20-Mar-2026

 नई दिल्ली, 20 मार्च । राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने राजस्थान के बाड़मेर स्थित एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा में छत का पंखा गिरने से दो छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने शुक्रवार को बाड़मेर के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

आयोग ने बताया कि 16 मार्च को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस विद्यालय की एक कक्षा में छत के पंखे को पकड़ने वाला हुक अचानक टूटने से पंखा छात्रों के ऊपर गिर गया। इसमें दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, घायल छात्रों के परिवार और स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि यह घटना विद्यालय प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण हुई।

आयोग ने घायल छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति के साथ-साथ जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का विवरण भी शामिल करने का निर्देश दिया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement