टक्का स्कूल में मनाया अर्थ डे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

टक्का स्कूल में मनाया अर्थ डे

Date : 22-Apr-2026

 ऊना, 22 अप्रैल । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टक्का में बुधवार को प्रधानाचार्य बलविंद्र कुमार के नेतृत्व में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और धरती को प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश देना था। इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम अवर पावर, अवर प्लेनेट रही। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान के साथ हुई।

विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से स्कूल के खेल मैदान और आसपास के क्षेत्र में बिखरे हुए प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करके उचित निपटान किया। बच्चों ने इस गतिविधि के माध्यम से संदेश दिया कि प्लास्टिक मुक्त वातावरण ही स्वस्थ भविष्य की नींव है। सफाई अभियान के बाद स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पेंटिंग से बच्चों ने अपनी कला को दर्शाते हुए धरती की सुंदरता और पर्यावरण के गिरते स्तर को बखूबी दर्शाया। जबकि भाषण प्रतियोगिता में वक्ताओं ने अवर पावर, अवर प्लेनेट विषय पर बोलते हुए बताया कि कैसे हमारी छोटी-छोटी कोशिशें और ऊर्जा के सही स्रोत धरती को बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

ईको क्लब प्रभारी स्वाति शर्मा ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया और बच्चों को सालभर पर्यावरण गतिविधियों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना पैदा होती है। स्कूल के प्रधानाचार्य बलविंद्र कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारा घर है और इसकी रक्षा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण मित्र आदतों को अपनाएं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement