विधायक ने किया विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

विधायक ने किया विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन

Date : 22-Apr-2026

 खूंटी, 22 अप्रैल। तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने कर्रा प्रखंड के लापा बांधटोली में बुधवार को नए ट्रांसफार्मर और विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन किया। मौके पर विधायक ने कहा कि

बिजली सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और स्थानीय रोजगार के अवसरों को मजबूत करने वाला प्रमुख आधार है।

इस विद्युतीकरण से लापा बांधटोली के घर-घर में रोशनी पहुंचेगी, बच्चों को पढ़ाई के बेहतर साधन मिलेंगे, किसानों को अपनी कृषि गतिविधियों में सहूलियत होगी और छोटे व्यवसायों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार और हमारी प्रतिबद्धता हमेशा से यही रही है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे। इसी सोच के साथ क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का कार्य निरंतर जारी है, ताकि कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से अछूता न रहे। इस अवसर पर बकसपुर की मुखिया पूनम बरला, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल केशरी, तोरपा प्रखंड सचिव जेम्स आइंद जी, शम्भू शर्मा, झामुमो पंचायत अध्यक्ष जोहन आइंद, उपाध्यक्ष शोभा बरला सहित अन्य मौजूद थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement