रोहित शेट्टी ने ''सिंघम अगेन'' के सेट से शेयर किया धमाकेदार वीडियो, हुआ वायरल | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

रोहित शेट्टी ने ''सिंघम अगेन'' के सेट से शेयर किया धमाकेदार वीडियो, हुआ वायरल

Date : 16-Jan-2024

 फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय निर्देशकों में से एक रोहित शेट्टी अपनी शानदार एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। जब बात रोहित शेट्टी की फिल्म की आती है तो उसमें कार स्टंट होता ही है। वही रोहित की फिल्मों में महंगी लग्जरी कारों के हवा में उड़ने और आपस में टकराने वाले सीन देखने को मिलेंगे। अगर इसमें कार स्टंट न हों तो इसे रोहित शेट्टी की फिल्म नहीं कहा जा सकता। यही खास बात है, जो इन्हें अन्य निर्माताओं से अलग बनाती है। रोहित शेट्टी ने मकर संक्रांति के दिन ऐसा ही एक खास धमाकेदार वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

फिलहाल रोहित शेट्टी अजय देवगन स्टारर ''सिंघम अगेन'' की शूटिंग में व्यस्त हैं। रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म ''सिंघम 3'' की शूटिंग की झलक दिखाकर अपने फैंस को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है उसमें एक जलती हुई कार को हवा में उड़ते देखा जा सकता है। ''सिंघम अगेन'' की शूटिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो से भी ज्यादा इसका कैप्शन यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा, ''हैप्पी मकर संक्रांति... आप लोग पतंग उड़ाते हैं और मैं... मुझे अपना काम पसंद है... एक्शन... नाइट शूट... हैदराबाद।'' इस वीडियो पर फैंस ने लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर दी है। रोहित शेट्टी ने पावर पैक स्टंट की एक झलक शेयर कर फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।

रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स में रणवीर सिंह की सिम्बा और अक्षय कुमार की सूर्यवंशी है। इस बार उनके साथ टाइगर श्रॉफ भी शामिल होंगे। करीना कपूर खान भी फिल्म का हिस्सा हैं। साथ ही दीपिका पादुकोण ''लेडी सिंघम'' के किरदार में दिखाई देंगी। ये दमदार स्टारकास्ट रोहित शेट्टी स्टाइल में दर्शकों का मनोरंजन करेगी। अजय देवगन ने हमेशा अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता है। अब सिंघम 3 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement