'12वीं फेल' के बाद अब दर्शकों के सामने आ रही है विक्रांत की 'द साबरमती रिपोर्ट' | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

'12वीं फेल' के बाद अब दर्शकों के सामने आ रही है विक्रांत की 'द साबरमती रिपोर्ट'

Date : 17-Jan-2024

 एक्टर विक्रांत मैसी पिछले कुछ दिनों से फिल्म 12वीं फेल को लेकर सुर्खियों में हैं। मैसी अब एकता कपूर की राजनीतिक थ्रिलर ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आएंगे। हाल ही में विक्रांत ने एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को अपनी आने वाली फिल्म के बारे में जानकारी दी है।

विक्रांत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके कैप्शन दिया, “एक अनकही कहानी के साथ इतिहास को उजागर करने के लिए तैयार हो जाइए, साबरमती रिपोर्ट-2002 की घटना की यात्रा जिसने पूरे देश पर एक अमिट छाप छोड़ी!”

फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 3 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर रंजन चंदेल ने किया है। इस फिल्म में विक्रांत के साथ राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म की कहानी 27 फरवरी, 2002 को भारत के गुजरात राज्य में गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस में हुई घटना पर आधारित है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement