एक्ट्रेस कश्मीरा शाह का लॉस एंजिल्स शहर में एक्सीडेंट, खुद दी सोशल मीडिया पर जानकारी | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Art & Music

एक्ट्रेस कश्मीरा शाह का लॉस एंजिल्स शहर में एक्सीडेंट, खुद दी सोशल मीडिया पर जानकारी

Date : 18-Nov-2024

 एक्ट्रेस कश्मीरा शाह का लॉस एंजिल्स शहर में एक्सीडेंट, खुद दी सोशल मीडिया पर जानकारी 

मनोरंजन जगत की लोकप्रिय फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री कश्मीरा शाह का भयानक एक्सीडेंट हो गया है। कश्मीरा ने खुद अपने एक्सीडेंट की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके बाद फैन्स को उनकी चिंता सताने लगी, क्योंकि कश्मीरी के कपड़े खून से सने हुए दिख रहे थे।

कश्मीरा फिलहाल लॉस एंजिल्स शहर में थीं। उनके पति अभिनेता कृष्णा अभिषेक 7 नवंबर को बच्चों के साथ भारत लौटे, लेकिन किसी वजह से कश्मीरा लॉस एंजिल्स में रुक गईं। कश्मीरा ने अपने खून से सने कपड़ों की तस्वीरें पोस्ट कर अपने एक्सीडेंट की खबर शेयर की। कश्मीरा ने लिखा, "मुझे बचाने के लिए भगवान का शुक्रिया। इतना अजीब हादसा, कुछ बड़ा होने वाला था… छोटे मैं निकल गया। आशा है कोई घाव नहीं होगा। हर दिन एक-एक पल को जियो। वापस आने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। आज मुझे अपने परिवार की बहुत याद आ रही है।" ये कहते हुए कश्मीरा ने कृष्णा और अपने दोनों बेटों का नाम बताया है।

इस पोस्ट के नीचे कृष्णा अभिषेक लिखते हैं, "भगवान की कृपा से आप ठीक हैं।" इसके अलावा कश्मीरा के फैंस ने उनके लिए चिंता जताई। जैसा कि कश्मीरा ने लिखा.. वह इस हादसे में बाल-बाल बच गईं और इलाज कराकर जल्द से जल्द मुंबई लौटेंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement