प्रधानमंत्री मोदी ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को अर्पित की श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री मोदी ने बसव जयंती पर जगद्गुरु बसवेश्वर को अर्पित की श्रद्धांजलि

Date : 20-Apr-2026

 नई दिल्ली, 20 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती के अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोमवार को एक्स पर कहा कि बसव जयंती के विशेष अवसर पर वे जगद्गुरु बसवेश्वर को तथा उनके अमर उपदेशों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बसवेश्वर का न्यायपूर्ण समाज का विजन और लोगों को सशक्त बनाने के उनके अटूट प्रयास हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि जगद्गुरु बसवेश्वर 12वीं सदी के महान दार्शनिक और समाज सुधारक थे। उन्हें न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज के दृष्टिकोण के लिए याद किया जाता है। उन्होंने जाति व्यवस्था को नकार कर 'अनुभव मंडप' की स्थापना की, जो समानता का प्रतीक बना। उनका दर्शन "कायाकवे कैलासा" (कार्य ही ईश्वर की पूजा है) पर आधारित था और वे लिंगायत धर्म के प्रवर्तक माने जाते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement