विवेक ओबेरॉय ने खरीदी महंगी कार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

विवेक ओबेरॉय ने खरीदी महंगी कार

Date : 24-Nov-2024

 कुछ दिन पहले दिवाली के मौके पर दुबई में एक आलीशान घर खरीदने के बाद अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने अब एक महंगी रोल्स रॉयस कार खरीदी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कार खा वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने पिता के साथ कार से भी यात्रा की।

विवेक ओबेरॉय ने सिल्वर ग्रे रोल्स रॉयस कार खरीदी है। इसकी झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर दिखाई। उन्होंने पार्किंग से कार निकाली और अपनी अपनी मां, पिता सुरेश ओबेरॉय और पत्नी प्रियंका अल्वा काे बैठाया और फिर चारों ने नई कार में सफर का आनंद लिया। विवेक ने कैप्शन में लिखा, "सफलता अलग आकार और साइज में आती है और ये कुछ इस तरह दिखाई दे रही है। बहुत ज्यादा धन्य और खुशकिस्मत हूं कि मैं इस पल को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहा हूं।"

अभिनेता विवेक ओबेराय काे उनके पिता सुरेश ओबेरॉय ने गले लगा लिया। इस वीडियो पर फैन्स ने भी खूब कमेंट्स किए। 'आपकी सफलता देखकर मुझे अच्छा लग रहा है', 'आप इस खुशी के हकदार हैं', 'आगे बढ़ते रहो' जैसे कमेंट्स फैन्स ने किए हैं। राखी सावंत ने फायर इमोजी भी कमेंट किया है। विवेक ओबेरॉय का रियल एस्टेट में काफी निवेश है। वह फिल्म निर्माण से भी पैसा कमाते हैं। उनके पास पहले भी लेम्बोर्गिनी, मर्सिडीज जैसी कारों का कलेक्शन है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement