नहीं रहे मशहूर दिग्गज अभिनेता इनोसेंट | The Voice TV

Quote :

बड़ा बनना है तो दूसरों को उठाना सीखो, गिराना नहीं - अज्ञात

Art & Music

नहीं रहे मशहूर दिग्गज अभिनेता इनोसेंट

Date : 28-Mar-2023

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और पूर्व सांसद इनोसेंट का निधन हो गया है। उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इनोसेंट की मौत से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को गहरा धक्का लगा है।

बताया जा रहा है, इनोसेंट को सांस लेने में तकलीफ के चलते 3 मार्च को कोच्चि के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। बताया जाता है कि उन्हें कोरोना हुआ था और दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

अभिनेता इनोसेंट ने मलयालम सिनेमा में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने कॉमेडी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। उनके हर रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब उनके निधन के बाद मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसर गया है

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement