विकसित भारत के निर्माण में पंडित दीन दयाल की अहम भूमिका: कौशिक | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

विकसित भारत के निर्माण में पंडित दीन दयाल की अहम भूमिका: कौशिक

Date : 11-Feb-2026

हरिद्वार, 11 फ़रवरी । अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र के विकास का परिचायक है, ऐसा विचार देने वाले दीनदयाल जी असंख्य पीढ़ियों के लिए राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा बने रहेंगे। एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का तपस्यापूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए आजीवन समर्पित रहा।

यह विचार मध्य हरिद्वार में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक मदन कौशिक ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को हम समर्पण दिवस के रूप में मना रहे हैं। अंत्योदय व एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान राष्ट्रचिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का विकास ही राष्ट्र के विकास का परिचायक है, ऐसा विचार देने वाले दीनदयाल जी असंख्य पीढ़ियों के लिए राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा बने रहेंगे।

महापौर किरण जैसल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार में सबका साथ, सबका विकास की भावना उनके चिंतन की ही जीवंत अभिव्यक्ति है। पंडित जी के आदर्शों से प्रेरित होकर प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, नारी और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी, जिला उपाध्यक्ष तरुण नैयर ने भी विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर मुकेश कौशिक, राजकुमार अरोड़ा, मंडल अध्यक्ष तुषांक भट्ट, राजेंद्र कटारिया, प्रशांत शर्मा, किशन बजाज, सरदार हरमोहन सिंह, पार्षद मोनिका सैनी, सुनील सैनी, गौरव वर्मा, अनिल कुमार, गौरव भाटिया, विष्णु अग्रवाल, हिना दुआ आदि उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement