लोकसभा में उठा ऐतिहासिक किला के संरक्षण का मामला | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

लोकसभा में उठा ऐतिहासिक किला के संरक्षण का मामला

Date : 11-Feb-2026

 पलामू 11 फ़रवरी। सांसद विष्णु दयाल राम ने बुधवार को लोकसभा में पलामू प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले पलामू, गढ़वा और लातेहार में स्थित ऐतिहासिक किलाओं के संरक्षण का मामला उठाया।

साथ ही जीर्णाेद्धार और सौंदर्यीकरण कराने एवं प्रमुख धार्मिक तथा पर्यटन स्थलों का समग्र विकास पर्यटन मंत्रालय एवं पुरातत्व विभाग से कराने की मांग की

सांसद ने कहा कि झारखंड राज्य प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है, जहां पहाड़, जंगल, नदियां, झीलें और अनेक ऐतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटन स्थल स्थित हैं।

पलामू, गढ़वा एवं लातेहार खनिज संपदाओं के साथ-साथ प्राकृतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहरों से अत्यंत समृद्ध हैं। यह क्षेत्र विशेष रूप से चेरो आदिवासी राजा मेदिनी राय की ऐतिहासिक विरासत के लिए भी जाना जाता है।

लातेहार जिले में स्थित पलामू किला, पुराना और नया, शाहपुर किला एवं पलामू टाइगर रिजर्व (बेतला) राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल हैं। इसके अतिरिक्त मलय डैम, कमलदह झील, केचकी इको-रिट्रीट जैसे प्राकृतिक पर्यटन स्थल भी इस क्षेत्र की पहचान हैं।

गढ़वा में स्थित श्री बंशीधर मंदिर, मां गढ़देवी मंदिर, केतार देवी मंदिर, बाबा खोनहरनाथ मंदिर, सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पलामू जिले में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर बभंडी, मां मंगला गौरी मंदिर बंदुआ, कुसुमदहा मंदिर चैनपुर, शिव संपत धाम उंटारी रोड, देवी धाम हैदरनगर, चेगौना धाम खोढ़ी छतरपुर, देवगन मंदिर छतरपुर, सूर्य मंदिर दंगवार, सदर प्रखंड मेदिनीनगर के भैसाखुर मंदिर जमुने, सूर्य मंदिर बड़कागांव एवं शिव मंदिर जोड़ जैसे अनेक प्राचीन एवं श्रद्धा-स्थल स्थित हैं।

इन स्थलों के विकास से न केवल क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा शहरी एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement