पुण्यतिथि पर दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पुण्यतिथि पर दीनदयाल उपाध्याय को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Date : 11-Feb-2026

 खूंटी, 11 फ़रवरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर तोरपा मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को बूथ संख्या 33 और बूथ संख्या 39 पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की गई।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को स्मरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर राष्ट्रवादी नेता, भारतीय जनसंघ के प्रमुख संस्थापक और अंत्योदय की विचारधारा के प्रवर्तक थे। उन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान और राष्ट्र प्रथम की भावना पर सदैव बल दिया। उनके सिद्धांत आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता देवी, शक्ति केंद्र अध्यक्ष विनोद गुप्ता, शिव नारायण नाथ साहादेव, जितेंद्र साहू, गोवर्धन साहू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement