बहराइच, 24 अप्रैल उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में रसोई गैस व पेट्रोल डीजल की बढ़ती किल्लत समेत कई मुदृाें काे लेकर शुक्रवार काे समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव के नेतृत्व में पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष नन्देश्वर नन्द यादव ने कहा कि डीजल पेट्रोल व रसोई गैस की किल्लत से आम जनमानस परेशान है लेकिन उत्तर प्रदेश के मुखिया को प्रदेश की कोई चिन्ता नहीं है।
इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष रामजी यादव, जिलाध्यक्ष छात्रसभा रविन्द्र मौर्या, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी सुनील यादव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ गौरव यादव, लोहिया वाहिनी विधानसभा अध्यक्ष रितेश यादव,जिला उपाध्यक्ष मयंक मिश्रा, आशीष गौरव श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
