पश्चिम बंगाल में अगली सरकार भाजपा की बनेगी : दुलाल भुईयां | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पश्चिम बंगाल में अगली सरकार भाजपा की बनेगी : दुलाल भुईयां

Date : 24-Apr-2026

 जमशेदपुर, 24 अप्रैल। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार से लौटे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने शुक्रवार को दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में अगली सरकार भाजपा की बनने जा रही है।

उन्होंने अपने हालिया चुनावी अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति पहले से काफी मजबूत हुई है और कार्यकर्ताओं में उत्साह साफ देखा जा सकता है।

दुलाल भुईयां ने बताया कि पार्टी की ओर से उन्हें कोई औपचारिक जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई थी,लेकिन एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते उन्होंने स्वयं पहल करते हुए चुनाव प्रचार में सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने झारखंड के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र से सटे पश्चिम बंगाल में अपने संपर्कों का उपयोग करते हुए वहां के कई इलाकों में जाकर प्रचार-प्रसार किया।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के मतदान से पहले उन्होंने बड़ा बाजार, नीमड़ी, रघुनाथपुर, काकुदाड, हुगडीह और माधवपुर जैसे क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया। उनके साथियों ने भी इस दौरान पूरी मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ प्रचार का दायित्व निभाया।

श्री भुईयां ने कहा कि इन क्षेत्रों में जनता का रुझान भाजपा के प्रति सकारात्मक नजर आया और लोगों में परिवर्तन की इच्छा स्पष्ट रूप से दिखाई दी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन तैयार हो चुका है, जिसका परिणाम आने वाले समय में सरकार गठन के रूप में सामने आएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संगठन की रणनीति के कारण पार्टी लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। दुलाल भुईयां ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में इस बार राजनीतिक बदलाव निश्चित है और भाजपा राज्य में सत्ता हासिल करेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement