तकनीकी विवि के विद्यार्थियों ने किया सेंटर फॉर एनर्जी स्टडीज का दौरा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

तकनीकी विवि के विद्यार्थियों ने किया सेंटर फॉर एनर्जी स्टडीज का दौरा

Date : 24-Apr-2026

 हमीरपुर, 24 अप्रैल । हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर के पर्यावरण विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के सेंटर फॉर एनर्जी स्टडीज का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सेंटर फॉर एनर्जी स्टडीज के डाॅ एन एस ठाकुर, डाॅ ममता अवस्थी और पीएचडी शोधार्थियों के साथ बातचीत की। इस संवाद के दौरान शोधार्थियों ने अपने शोध कार्य, चल रही परियोजनाओं तथा भविष्य की संभावनाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। तकनीकी विवि के विद्यार्थियों ने बायोफ्यूल, रिन्यूएबल ऊर्जा, कंप्यूटेशनल प्रयोगशाला और सोलर ऊर्जा प्रयोगशालाओं का अवलोकन करते हुए आधुनिक तकनीकों और अनुसंधान विधियों की जानकारी प्राप्त की, जो पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा उत्पादन में उपयोगी हैं।

इस भ्रमण का मुख्य आकर्षण शैवाल (एल्गी) के उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त करना रहा। विद्यार्थियों ने सीखा कि शैवाल कैसे उगाया जाता है और इसका उपयोग बायोफ्यूल उत्पादन तथा पर्यावरणीय स्थिरता में कैसे किया जाता है। तकनीकी विवि के पर्यावरण विभाग की डाॅ वैष्णव किरण ने कहा कि यह अनुभव छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक रहा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement