नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री की ताजपोशी, उपमुख्यमंत्री ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, नये अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री की ताजपोशी, उपमुख्यमंत्री ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, नये अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

Date : 24-Apr-2026

 ऊना, 24 अप्रैल । हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन संदीप अग्निहोत्री के ब्लॉक कांग्रेस हरोली के नवनियुक्त अध्यक्ष बनने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि नवनियुक्त ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन था।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए नये ब्लाॅक अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सम्मेलन में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री को फूल मालाओं से लाद दिया और जोरदार नारों के साथ उनकी ताजपोशी पर खुशी जताई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने संदीप अग्निहोत्री की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि संदीप अग्निहोत्री एक मेहनती, ईमानदार और जुझारू नेता हैं, लेकिन किन्हीं कारणों के उन्हें ये ओहदा थोड़ा देरी से मिला है, लेकिन इन्होंने कांग्रेस पार्टी को हरोली में जमीनी स्तर पर मजबूती दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि पहले के ब्लाॅक अध्यक्षों का कार्यकाल भी सराहनीय रहा है, अब हरोली की बागडोर संदीप अग्निहोत्री को मिली है। हमें आशा ही नही बल्कि पूरा विश्वास है कि ये सभी को अपने साथ लेकर चलेंगे। भाजपा पर तंज कसते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने हरोली उत्सव करवाया तो कई लोगों को इससे पीड़ा होने लगी।

उन्होंने कहा कि अगले साल हरोली का मेला चार नही बल्कि सात दिनों का होगा। प्रदेश में कुल्लू का दशहरा, मंडी की शिवरात्रि, रामपुर का लवी, चंबा का मिंजर, मनाली का कार्निवाल होता है लेकिन किसी को कोई दिक्कत नही होती, लेकिन जैसे ही हरोली का मेला आता है तो लोग उसका विरोध करने में जुट जाते है। उन्होंने कहा कि हरोली ने हमेशा ही विकास की राजनीति की है। कभी पत्थर होते थे आज पक्की सड़कें हैं, कभी पानी की दिक्कत थी आज करोड़ों की योजनाओं पर काम हो रहा है। वहीं संदीप अग्निहोत्री ने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए आलाकमान और उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर पूरी ईमानदारी से काम किया जाएगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement