आज रात एयर रेड के साथ हाेगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, कई इलाकाें में 30 मिनट रहेगा अंधेरा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

आज रात एयर रेड के साथ हाेगा ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, कई इलाकाें में 30 मिनट रहेगा अंधेरा

Date : 24-Apr-2026

 देहरादून, 24 अप्रैल 2026 । नागरिक सुरक्षा तंत्र की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार रात 10 बजे एयर रेड एवं ब्लैकआउट मॉक ड्रिल किया जाएगा। इस दौरान शहर के चार संवेदनशील क्षेत्रों में लगभग 30 मिनट तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आईएसबीटी, घंटाघर, आराघर व रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स अनुप्रयोग प्रयोगशाला (डीईएएल,डीआरडीओ) क्षेत्र में सायरन बजाकर एयर रेड अलर्ट जारी किया जाएगा, जिसके बाद ब्लैकआउट किया जाएगा। मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित हवाई हमले या आपात स्थिति में सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता और समन्वय क्षमता का आकलन करना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया है, जहां विभिन्न माध्यमों से विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा। इस दाैरान एनडीआरएफ-एसडीआरएफ सहित कई एजेंसियां तैनात रहेंगी। अभ्यास के दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, सिविल डिफेंस और पुलिस बल मौके पर तैनात रहेंगे तथा पूरी स्थिति पर नजर रखेंगे।

अफवाहों से बचने की अपील

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ऋषभ कुमार ने बताया कि यह मॉक ड्रिल गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह या घबराहट से बचें, क्योंकि यह केवल एक अभ्यास है। जिला प्रशासन ने आमजन से सहयोग करने और जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। अधिकारियों के अनुसार, इस प्रकार के अभ्यास आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement