औरैया में भीषण अग्निकांड: 10 बीघा पराली जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

औरैया में भीषण अग्निकांड: 10 बीघा पराली जलकर राख, किसानों को भारी नुकसान

Date : 24-Apr-2026

 औरैया, 24 अप्रैल । उत्तर प्रदेश में औरैया जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे के करीब गांव शहबादिया, ईकोरापुर और रुदौली गांवों में लगभग 10 बीघा क्षेत्र में फैली पराली जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

किसान गेहूं की कटाई के बाद भूसा बनाने के लिए पराली को खेतों में सुरक्षित रखे थे। अज्ञात कारणों से अचानक लगी आग तेज हवा के कारण तेजी से फैल गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीराम मिश्रा के खेतों से होते हुए आसपास के कई खेतों तक पहुंच गई।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सदर कोतवाली पुलिस भी तुरंत सक्रिय हो गई। उपनिरीक्षक जाकिर हुसैन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन से मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से प्रभावित किसान काफी चिंतित हैं और प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement