रांची में 27 फरवरी को मनेगा फाल्गुन उत्सव, 501 पावन निशानों के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

रांची में 27 फरवरी को मनेगा फाल्गुन उत्सव, 501 पावन निशानों के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Date : 11-Feb-2026

 रांची, 11 फरवरी । श्री श्याम संघ के तत्वावधान में आगामी 27 फरवरी को अपर बाजार स्थित श्री राधा वल्लभ मंदिर में श्रद्धा और उत्साह के साथ फाल्गुन उत्सव मनाया जाएगा। फाल्गुन सुदी एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

संघ के अध्यक्ष कमलेश संचेती ने बुधवार को बताया कि 27 फरवरी की सुबह 7 बजे स्थानीय श्री राधा वल्लभ मंदिर से 501 पावन निशानों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी, जहां भक्तगण विधि-विधान से निशान पूजन कर बाबा श्याम को पवित्र निशान अर्पित करेंगे।

उन्होंने बताया कि फाल्गुन उत्सव को सफल और भव्य बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन के संयोजक के रूप में विनायक पोद्दार और उप संयोजक के रूप में आशीष अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यक्रम की तैयारियों में अनिल लोहिया, हरेंद्र अग्रवाल, संजय सुरेका, सौरभ कटारुका, रूपेश लोहिया, सौरभ बथवाल सहित संघ के अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना का भी कार्यक्रम रखा गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

श्याम भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर फाल्गुन उत्सव को सफल बनाने की अपील की गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement