अजय देवगन की फिल्म 'भोला' ऑनलाइन लीक | The Voice TV

Quote :

बड़ा बनना है तो दूसरों को उठाना सीखो, गिराना नहीं - अज्ञात

Art & Music

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' ऑनलाइन लीक

Date : 31-Mar-2023

फिल्म 'पठान' और 'तू झूठी में मक्कार' के बाद अब सभी की निगाहें अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म 'भोला' पर टिकी हैं। 'दृश्यम- 2' की जबरदस्त सफलता के बाद अजय देवगन एक बार फिर 'भोला' फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। अजय देवगन की आने वाली एक्शन-थ्रिलर रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में थी। इतना ही नहीं भोला की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। एडवांस बुकिंग से इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है। इसी बीच फिल्म 'भोला' के ऑनलाइन लीक होने की खबर है।

हाल ही में 'भोला' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। अजय देवगन की फिल्म भोला का बजट लगभग एक सौ करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म पहले दिन ही 10 से 12 करोड़ की कमाई कर लेगी। इसी बीच इस फिल्म के मेकर्स के लिए एक बुरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ''भोला'' ऑनलाइन लीक हो गई है।

अजय देवगन की ''भोला'' रिलीज के पहले दिन ही एचडी क्वालिटी में लीक हो गई है। इतना ही नहीं कुछ लोग यह भी दावा कर रहे हैं कि यह फिल्म कई पायरेट साइट्स पर उपलब्ध है। कहा जा रहा है कि इससे फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। इससे अजय देवगन और निर्माताओं की चिंता बढ़ गई है। 'भोला' से पहले रणबीर कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' और शाहरुख खान की 'पठान' इसी तरह ऑनलाइन लीक हुई थीं। इस पायरेसी से फिल्म इंडस्ट्री को भारी नुकसान हो रहा है।

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload

Advertisement









Advertisement