एयरपाेर्ट पर एक-दूजे का हाथ थामे दिखे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकाेंडा | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

Art & Music

एयरपाेर्ट पर एक-दूजे का हाथ थामे दिखे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकाेंडा

Date : 27-Feb-2026

 शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा पति-पत्नी के रूप में उदयपुर से लौटे। एयरपोर्ट पर मौजूद पैपराजी ने नवविवाहित जोड़े को कैमरों में कैद किया। लाल कढ़ाई वाले सूट में सजी रश्मिका नई नवेली दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि विजय सफेद परिधान और काले चश्मे में नजर आए। दोनों हाथों में हाथ डाले एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

झुककर किया नमस्ते, फैंस ने दी शुभकामनाएं

एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा के बीच जैसे ही यह जोड़ा पहुंचा, वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तालियों और बधाइयों से उनका स्वागत किया। रश्मिका और विजय ने झुककर और हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। वीडियो में कुछ लोग 'रश्मिका देवरकोंडा' के नारे लगाते सुनाई दिए, जिस पर अभिनेत्री मुस्कुराती और शरमाती नजर आईं।

हैदराबाद में 4 मार्च को हाेगा रिसेप्शन

गौरतलब है कि दोनों ने 26 फरवरी को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से विवाह किया था। शाम को कोडवा परंपरा के तहत भी रस्में निभाई गईं। खबर है कि 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्म, खेल और राजनीति जगत की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, समारोह के लिए नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को भी आमंत्रित किया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement