बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी

Date : 22-May-2026

 मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। 21 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 15.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर सभी को चौंका दिया। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म को सबसे ज्यादा रिस्पॉन्स मलयालम वर्जन में मिला, जहां से 13.70 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं तेलुगु में 1.50 करोड़, तमिल में 45 लाख और कन्नड़ में 20 लाख रुपये का कलेक्शन दर्ज किया गया।

'दृश्यम 3' की शानदार ओपनिंग का असर दूसरी फिल्मों की कमाई पर भी साफ नजर आया। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' ने रिलीज के सातवें दिन सिर्फ 2 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल घरेलू कलेक्शन 29 करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' ने सातवें दिन 10.70 करोड़ रुपये कमाए, जो इसके अब तक के सबसे कम दैनिक कलेक्शन में शामिल है। हालांकि फिल्म का कुल कारोबार 114.05 करोड़ तक पहुंच चुका है।

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'दृश्यम 3' को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स का फायदा वीकेंड पर और बढ़ सकता है। दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस की इस टक्कर को और दिलचस्प बनाने के लिए अनन्या पांडे की फिल्म 'चांद मेरा दिल' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ऐसे में आने वाले दिनों में कई फिल्मों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement