श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' पहला लुक आया सामने | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Art & Music

श्रेयस तलपड़े की फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' पहला लुक आया सामने

Date : 21-May-2026

 अभिनेता श्रेयस तलपड़े इन दिनों जहां कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'गोलमाल 5' को लेकर व्यस्त हैं, वहीं उनकी आगामी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसके साथ इसकी रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया गया। फिल्म में श्रेयस के साथ काजल अग्रवाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

कीटनाशकों और रसायनों के दुष्प्रभाव पर आधारित होगी कहानी

फिल्म के नए पोस्टर में घास से ढकी जमीन को ताबूत के आकार में दिखाया गया है, जो इसकी गंभीर कहानी की ओर इशारा करता है। 'द इंडिया स्टोरी' खेती में कीटनाशकों और रसायनों के दुरुपयोग से पैदा होने वाली समस्याओं और उससे जुड़े बड़े घोटालों को सामने लाने का दावा करती है। फिल्म में प्रशासनिक और कानूनी व्यवस्था की लापरवाहियों पर भी सवाल उठाए जाएंगे।

तीन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

'द इंडिया स्टोरी' का निर्देशन चेट्टन डीके ने किया है, जबकि सागर बी शिंदे इसके निर्माता और लेखक हैं। सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर आधारित यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को एक गंभीर और सोचने पर मजबूर करने वाला अनुभव देगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement